Get App

Durga Puja Pandal: लखनऊ में बना दुनिया का सबसे ऊंचा दुर्गा पंडाल, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम होगा दर्ज

Durga Puja Pandal: लखनऊ का दुर्गा पूजा पंडाल बनाने के लिए बांस, कपड़ा और थर्माकोल का इस्तेमाल किया गया है। इसके लिए 32 फुट लंबे बांसों का इस्तेमाल किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 05, 2022 पर 11:13 AM
Durga Puja Pandal: लखनऊ में बना दुनिया का सबसे ऊंचा दुर्गा पंडाल, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम होगा दर्ज
लखनऊ का यह पंडाल 14 खंड की बिल्डिंग की ऊंचाई के बराबर है।

Durga Puja Pandal: नवरात्रि का त्योहार खत्म हो गया है। देश में हर जगह मां दुर्गा के पंडाल लगाए गए। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम में सेक्टर में मां दुर्गा पूजा पंडाल दुनिया का सबसे ऊंचा पंडाल बनाया गया है। इसकी ऊंचाई 137 फीट है। जल्द ही इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) में दर्ज किया जाएगा। अब तक का सबसे ऊंचे पंडाल का खिताब कोलकाता के नाम था। इस पंडाल की ऊंचाई 125 फीट थी।

पंडाल बनाने के लिए इन सामानों का किया गया इस्तेमाल

पंडाल बनाने वाले सौरभ बंदोपाध्याय ने बताया है कि दुर्गा पूजा पंडाल को बनाने के लिए बांस, कपड़ा और थर्माकोल का इस्तेमाल किया है। वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर की प्रतिकृति के रूप में यह पंडाल बनाया गया है। यह पूरी तरह से भूकम्प रोधी है। जिसके लिए 32 फुट लंबे बांसों को विशेष तौर पर असम से मंगवाया गया है। इसमें करीब 12,000 बांस और 4 ट्रक थर्माकोल का इस्तेमाल किया गया है। सौरव ने बताया कि इसे बनाने के लिए एक साल पहले से तैयारी की गई थी। इसे कोलकाता और असम के 52 कारीगरों ने मिलकर बनाया है। इसे बनाने में एक महीने से ज्यादा समय लगा। इसमें बांस लाने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

Varuna Drone: इंसानों को लेकर उड़ने वाला देश का पहला ड्रोन 'वरुण' तैयार, जल्द ही नौसेना में होगा शामिल

पंडाल बनाने में 32 लाख रुपये हुए खर्च

सब समाचार

+ और भी पढ़ें