Get App

कोरोना संकट से इंडिया ने दिखाई जबर्दस्त रिकवरी: CEA Anantha Nageswaran

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि विकसित देश लो इनफ्लेशन से हाई इनफ्लेशन की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे वक्त में हम इनफ्लेशनरी प्रेशर को कंट्रोल में रखने में सफल रहे हैं। उन्होंने 2027 तक इंडियन इकोनॉमी के 5 लाख करोड़ (ट्रिलियन) डॉलर हो जाने की उम्मीद जताई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 11, 2022 पर 4:33 PM
कोरोना संकट से इंडिया ने दिखाई जबर्दस्त रिकवरी: CEA Anantha Nageswaran
इससे पहले मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा था कि अगर डॉलर में जीडीपी हर 7 साल में दोगुनी होती है तो यह 2040 तक 20 लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी।

India ने कोरोना महामारी से जबर्दस्त रिकवरी दिखाई है। चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर (CEA) अनंत नागेश्वरन ने शनिवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि इकोनॉमी से जुड़े सभी मानकों पर देखें तो सभी आर्थिक गतिविधियां कोरोना से पहले के स्तर से ज्यादा हो गई है। 2020 के मार्च में इंडिया में कोरोना को काबू में करने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लगाया था। इससे आर्थिक गितिविधियां ठप पड़ गई थीं।

हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के एक कार्यक्रम में नागेश्वरन ने कहा कोरोना की महामारी से रिकवरी में इंडिया ने अनुकरणीय लचीलापन दिखाया है। उन्होंने कहा कि पॉलिसी लेवल पर सरकार की तरफ से जल्द और सटीक कदम उठाए गए। RBI ने भी अपने स्तर पर कदम उठाकर इसमें मदद की। उन्होंने कहा कि विकासशील और विकसित देशों के मुकाबले कई मानकों पर इंडियन इकोनॉमी मजबूत और स्थिर है।

यह भी पढ़ें : शेयर बाजार में और 10-20% से ज्यादा गिरावट नहीं आएगी: Sonam Srivastava

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि विकसित देश लो इनफ्लेशन से हाई इनफ्लेशन की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे वक्त में हम इनफ्लेशनरी प्रेशर को कंट्रोल में रखने में सफल रहे हैं। उन्होंने 2027 तक इंडियन इकोनॉमी के 5 लाख करोड़ (ट्रिलियन) डॉलर हो जाने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि IMF के अनुमान के मुताबिक, 2027 तक इंडिया की जीडीपी 5 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें