दिसंबर 2023 में भारत का औद्योगिक उत्पादन (IIP) पिछले महीने के मुकाबले थोड़ा सा बढ़कर 3.8 पर्सेंट हो गया। हालांकि, सालाना आधार पर इसमें गिरावट देखने को मिली है। सांख्यिकी और कार्यान्वयन मंत्रालय की तरफ से 12 फरवरी को जारी आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2023 में यह आंकड़ा 2.4 पर्सेंट था, जबकि दिसंबर 2022 में भारत का औद्योगिक उत्पादन 5.1 पर्सेंट था।
