Get App

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट के बावजूद भारत मजबूत, किसी भी बाहरी झटके से निपटने में सक्षम: Fitch Ratings

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार इस साल के नौ महीनों में करीब 100 अरब डॉलर तक घट चुका है। हालांकि इसके बावजूद Fitch Ratings का मानना है कि बाहरी दबावों से निपटने के लिए भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार पर्याप्त है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 19, 2022 पर 6:18 PM
विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट के बावजूद भारत मजबूत, किसी भी बाहरी झटके से निपटने में सक्षम: Fitch Ratings
फिच ने भारत को निवेश के लिहाज से सबसे निचले स्तर की रेटिंग 'बीबीबी-' दी हुई है।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार इस साल के नौ महीनों में करीब 100 अरब डॉलर तक घट चुका है। हालांकि इसके बावजूद वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) का मानना है कि अमेरिका की सख्त मौद्रिक नीतियों और वैश्विक स्तर महंगाई दर बढ़ने के रिस्क से निपटने के लिए भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार पर्याप्त है।

वैश्विक रेटिंग एजेंसी के मुताबिक बाहरी दबावों से भारत की क्रेडिट को जो रिस्क है, वह सीमित ही है। फिच रेटिंग्स ने 19 अक्टूबर को ये बातें कहीं। फिच की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने हस्तक्षेप किया था जिसके चलते विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आई।

Multibagger Stock: Pepsi-Mountain Dew बेचने वाली इस कंपनी ने दिया बंपर रिटर्न, छह साल में ही आठ गुना बढ़ा दिया पैसा, आगे भी तेजी के आसार

3.4% तक फिसल सकता है चालू खाते का घाटा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें