पिछले महीने अक्टूबर में कुछ सेक्टर्स का निर्यात घटने के चलते ओवरऑल निर्यात में करीब 17 फीसदी की गिरावट आई। इसके अलावा ट्रेड डेफिसिट भी करीब 5 फीसदी बढ़ गया। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज 15 नवंबर को आयात-निर्यात से जुड़े आंकड़े पेश किए। केंद्रीय मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले महीने निर्यात 16.65 फीसदी गिरकर 2978 करोड़ डॉलर (2.41 लाख करोड़ रुपये) पर आ गया। इसके अलावा व्यापार घाटा भी बढ़कर 2691 करोड़ डॉलर (2.18 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया। इससे पिछले महीने सितंबर 2022 में 2571 करोड़ डॉलर (2.08 लाख करोड़ रुपये) का व्यापार घाटा हुआ था। पिछले महीने भारत ने 5669 करोड़ डॉलर (4.59 लाख करोड़ रुपये) का आयात किया था।
