Janet Yellent India Visit:अमेरिकी वित्त मंत्री Janet Yellen ने इंडिया को अमेरिका का सहयोगी बताया। उन्होंने कहा कि यह ग्लोबल इकोनॉमी के लिए अनिश्चितता वाला वक्त है। ऐसे समय में इंडिया सप्लाई चेन को मजबूत बनाने में अमेरिका का सहयोगी देश है। उन्होंने 11 नवंबर (शुक्रवार) को ये बातें कहीं। येलेन इंडिया की यात्रा पर आई हैं। बतौर वित्त मंत्री यह इंडिया की उनकी पहली यात्रा है।