Get App

New Labour Codes : सैलरी, छुट्टियां और काम के घंटे, नए श्रम कानून से आप पर कैसे पड़ेगा असर?

केंद्र सरकार के नए श्रम कानून के 1 जुलाई से लागू होने की अटकलें हैं। इसमें रोजाना काम के घंटों की सीमा 8 से बढ़ाकर 12 घंटे करने के साथ ही साप्ताहिक काम के घंटों को 48 घंटे तक सीमित रखने की अनुमति दी गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2022 पर 2:02 PM
New Labour Codes : सैलरी, छुट्टियां और काम के घंटे, नए श्रम कानून से आप पर कैसे पड़ेगा असर?
चारों लेबर कोड नियमों के लागू होने से देश में निवेश को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के मौके बढ़ेंगे। लेबर कानून देश के सविंधान का अहम हिस्सा है। अभी तक 23 राज्यों ने लेबर कोड नियम के रूल्स बना लिए हैं

New Labour Codes : केंद्र सरकार के नए श्रम कानून के 1 जुलाई से लागू होने की अटकलें हैं। इसमें रोजाना काम के घंटों की सीमा 8 से बढ़ाकर 12 घंटे करने के साथ ही साप्ताहिक काम के घंटों को 48 घंटे तक सीमित रखने की अनुमति दी गई है।

इसके साथ ही कंपनी 4 दिन के कामकाजी सप्ताह की दिशा में कदम बढ़ा सकती है, लेकिन नियम उसे काम के घंटे 8 से बढ़ाकर 12 घंटे करने की अनुमति देते हैं। नया नियम लागू होने के बाद कंपनियां और कर्मचारियों को तीन दिन की छुट्टी दे सकेगी। इसके लिए कर्मचारियों को चार दिन प्रति दिन 10 से 12 घंटे काम करना होगा। इस बदलाव का मतलब यह होगा कि ओवरटाइम के अधिकतम घंटे 50 घंटे (कारखाना अधिनियम के तहत) से बढ़कर 125 घंटे हो जाएंगे।

डेडलाइन से चूकी सरकार

वर्कर यूनियंस ने इस सप्ताह न्यूज साइट न्यूजक्लिक को बताया कि केंद्र सरकार नए श्रम कानूनों को लागू करने कई बार डेडलाइंस से चूक गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें