Get App

UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, मई में 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के हुए ट्रांजेक्शन

1 जून को जारी डाटा के मुताबिक, मई, 2021 की तुलना में मई, 2022 में मासिक ट्रांजेक्शन 117 फीसदी बढ़ गए और उनकी वैल्यू 5 लाख करोड़ की तुलना में दोगुनी हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2022 पर 3:24 PM
UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, मई में 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के हुए ट्रांजेक्शन
इंस्टैंट रियल टाइम पेमेंट्स सिस्टम UPI में मई में 595 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज किए गए, जबकि अप्रैल में यह आंकड़ा 558 करोड़ रुपये रहा था

UPI Transactions :  यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ट्रांजेक्शंस लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। मई में पहली बार इन ट्रांजेक्शंस की वैल्यू 10 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के ताजा डाटा से यह बात सामने आई है।

इंस्टैंट रियल टाइम पेमेंट्स सिस्टम में मई में 595 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज किए गए, जबकि अप्रैल में यह आंकड़ा 558 करोड़ रुपये रहा था।

कोविड महामारी के चलते खासे बढ़े ट्रांजेक्शन

2016 में शुरुआत के बाद से, यूपीआई की स्वीकार्यता तेजी से बड़ी है। इसे कोविड-19 महामारी से खासा सपोर्ट मिला। मार्च, 2020 में महामारी की शुरुआत में 2.06 लाख करोड़ रुपये के लगभग 124 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें