ऐसे बेरोजगार नौजवान जो नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनियों में से एक एयर इंडिया (Air India) में बंपर पदों पर वैकेंसी निकली हुई है। आप इसमें अप्लाई करके नौकरी पाने का सपना पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे खास बात ये है कि इसमें आपको कोई भी रिटेन एग्जाम यानी लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का सेलेक्शन केवल इंटरव्यू के आधार पर ही होगा। आइये जानते हैं इस वैकेंसी से जुड़ी सारी डिटेल।
