Get App

BSEB Bihar Board 10th Result Declared: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, पूर्णिया से निकला टॉपर

Bihar Board BSEB 10th Result Declared: बिहार में इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 से 23 फरवरी 2024 तक किया गया था।

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 31, 2024 पर 3:21 PM
BSEB Bihar Board 10th Result Declared: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, पूर्णिया से निकला टॉपर
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया।

Bihar Board BSEB 10th Result Declared: बिहार बोर्ड का 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। कुल 16,64,252 स्टूडेंट में से 13,79,542 स्टूडेंट पास हो गए हैं। इस तरह 82.91 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। पास हुए लड़कों की संख्या 680293 और लड़कियों की संख्या 699549 है। 10वीं की परीक्षा देने वाली लड़कियों की संख्या 8,58,785 और लड़कों की संख्या 8,05,467 थी। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने तय शेड्यूल के अनुसार, 31 मार्च 2024 को दोपहर में परिणाम घोषित किया। इसके साथ ही टॉपर्स के नाम व मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

लिस्ट के मुताबिक, जिला स्कूल पूर्णिया के शिवांकर कुमार टॉपर बने हैं। उन्होंने परीक्षा में कुल 489 अंक या 97.80% हासिल किए हैं। सेकंड टॉपर समस्तीपुर के आदर्श कुमार हैं, जिन्होंने 488 अंक हासिल किए हैं। वहीं तीसरे टॉपर के तौर पर 4 स्टूडेंट्स ने संयुक्त रूप से जगह बनाई है। ये 486 अंकों के साथ आदित्य कुमार, सुमन कुमार पुरवे, पलक कुमारी और सुजिया परवीन हैं। मेरिट लिस्ट में कुल 51 स्टूडेंट्स शामिल हैं।

कहां देख सकते हैं रिजल्ट

रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया। स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट bsebmatric.org और results.biharboardonline.com पर जाकर देख सकते हैं।  बिहार में इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 से 23 फरवरी 2024 तक किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें