नए PG मेडिकल कोर्स शुरू करने वाले कॉलेजेस की नई लिस्ट जारी, कुछ संस्थान बढ़ाएंगे PG सीटों की संख्या

NMC की लिस्ट में लगभग 172 कॉलेज ऐसे हैं, जो नए पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स शुरू करेंगे। लिस्ट में 37 ऐसे कॉलेज भी शामिल हैं, जिनमें आगामी एकेडमिक ईयर में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सीटें बढ़ेंगी। NMC का कहना है कि मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड की सार्वजनिक घोषणाओं के जवाब में ऑनलाइन PG मेडिकल कोर्सेज के लिए 1077 आवेदन संबंधित मेडिकल कॉलेजों और इंस्टीट्यूशंस को ईमेल के जरिए भेजे गए हैं

अपडेटेड Mar 29, 2024 पर 12:48 PM
Story continues below Advertisement
NMC ने पहले 154 ऐसे कॉलेजेस की लिस्ट जारी की थी, जो छात्रों को एक नया पीजी कोर्स उपलब्ध कराएंगे।

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC or National Medical Commission) ने उन कॉलेजेस की नई लिस्ट जारी की है, जो एकेडमिक ईयर 2024-25 से नए पोस्टग्रेजुएट कोर्स (PG) शुरू करेंगे। साथ ही उन कॉलेजेस की भी, जिनमें नए एकेडमिक ईयर के लिए पोस्टग्रेजुएट सीटों की संख्या में वृद्धि होगी। NMC की लिस्ट में लगभग 172 कॉलेज ऐसे हैं, जो MD-माइक्रोबायोलॉजी, MD/MS-एनाटॉमी, MS-प्रसूति और स्त्री रोग, MD-फार्माकोलॉजी, MD-डर्मेटोलॉजी वेनेरोलॉजी और लेप्रोसी, MD-एनेस्थिसियोलॉजी जैसे पोस्टग्रेजुएट कोर्स शुरू करेंगे।

लिस्ट में 37 ऐसे कॉलेज भी शामिल हैं, जिनमें आगामी एकेडमिक ईयर में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सीटें बढ़ेंगी। यह पूरी लिस्ट NMC की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद है। इसे डायरेक्ट https://www.nmc.org.in/MCIRest/open/getDocument?path=/Documents/Public/Portal/LatestNews/public.pdf से भी एक्सेस किया जा सकता है।

नेशनल मेडिकल कमीशन ने पहले 154 ऐसे कॉलेजेस की लिस्ट जारी की थी, जो छात्रों को एक नया पीजी कोर्स उपलब्ध कराएंगे। साथ ही लगभग 50 ऐसे कॉलेज के नाम बताए गए थे, जो नए एकेडमिक ईयर में अपनी पीजी सीटें बढ़ाएंगे।


क्या कहता है NMC का नो​टिफिकेशन

जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है, 'सूचित किया गया है कि एकेडमिक ईयर 2024-25 के लिए नए पीजी मेडिकल कोर्स शुरू करने और पीजी मेडिकल कोर्सेज में सीटें बढ़ाने के लिए 209 और ऑनलाइन आवेदनों के संबंध में कम्युनिकेशंस, ईमेल आईडी के माध्यम से संबंधित मेडिकल इंस्टीट्यूशंस/कॉलेजेस को सूचना और निर्धारित समय सीमा के अंदर उनके द्वारा आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजे गए हैं।'

नेशनल मेडिकल कमीशन का कहना है कि मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) की 11, 12, 15, 21 और 22 मार्च 2024 की सार्वजनिक घोषणाओं के जवाब में ऑनलाइन पीजी मेडिकल कोर्सेज के लिए 1077 आवेदन संबंधित मेडिकल कॉलेजों और इंस्टीट्यूशंस को ईमेल के जरिए भेजे गए हैं। बताई गई संबंधित तारीखों पर क्रमश: 238, 214, 202, 218 और 205 आवेदन कवर किए गए उचित समय पर शेष ऑनलाइन आवेदनों पर नोटिफिकेशंस जारी किए जाएंगे।

CBSE Board: कक्षा 9 से 12 तक का सिलेबस बोर्ड ने किया जारी, जानिए क्या हुए नए बदलाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।