Bihar Police 2023 Admit Card: बिहार पुलिस भर्ती पुलिस के एडमिट कार्ड जारी, ये है डायरेक्ट लिंक

Bihar Police 2023 Admit Card: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन लोगों ने अप्लाई किया है वो कैंडिडेट्स csbc.bih.nic.in लिंक जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 1, 7 और 15 अक्टूबर 2023 को होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। एडमिट कार्ड के साथ CSBC ने परीक्षा के दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं

अपडेटेड Sep 12, 2023 पर 12:13 PM
Story continues below Advertisement
Bihar Police 2023 Admit Card: चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा और एक शारीरिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) शामिल होगी।

Bihar Police 2023 Admit Card: बिहार पुलिस कांटेबल भर्ती परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) की वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 1, 7 और 15 अक्टूबर 2023 को होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। एडमिट कार्ड के साथ CSBC ने परीक्षा के दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी डिटेल शामिल है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद किसी तरह की गलती पाए जाने पर फौरन बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।

CSBC ने कुल 21,391 पद पर वैकेंसी निकाली थी। CSBC के अनुसार, पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगी। चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा और एक शारीरिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) शामिल होगी। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 30 अंक हासिल होंगे। अंतिम चयन पीईटी में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर होगा।

जानिए कैसे करें डाउनलोड


1 - बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

2 - वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए Click on this Link to download e-Admit Cards लिंक पर क्लिक करना होगा।

3 - इसके बाद आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करना है।

अब मांगी गयी डिटेल्स को भरकर सबमिट करना है।

4 - इसके बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

ओपन वर्क परमिट के साथ कैसे जाएं कनाडा, यहां जानें तरीका

बिहार पुलिस परीक्षा के दिशा-निर्देश फोटो पहचान पत्र जैसे मतदाता कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड ले जाना जरूरी है। वहीं अगर किसी कैंडिडेट्स के प्रवेश पत्र पर फोटो दिखाई नहीं दे रहा है तो उन्हें परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ दो पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ लेकर जाना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।