Board Exam 2024: बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। पिछले कई सालों से अन्य राज्यों के मुकाबले बिहार बोर्ड सबसे पहले नतीजे घोषित कर देता है। इस बीच महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। इन राज्यों में बोर्ड की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। मौजूदा समय में उत्तर पुस्तिकाओं के जांचने का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में कई राज्यों के छात्र अपने रिजल्ट को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
