CBSE 10th, 12th Board Exam: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। अब परीक्षा शुरू होने में अब बस गिनती के दिन बचे हैं एग्जाम में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स परीक्षा की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस साल सीबीएसई के 10वीं, 12वीं परीक्षा में करीब 44 लाख स्टूडेंट्स शामिल हो होंगे। वहीं बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए सीबीएसई बोर्ड ने कुछ जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। इस निर्देशों का पालन करना हर छात्र के लिए अनिवार्य है।
