CBSE 10th Results 2022: सीबीएसई 10वीं के नजीते को लेकर सामने आया नया अपडेट, यहां जानें रिजल्ट से संबंधित सभी डिटेल

CBSE द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट क्रमशः 4 जुलाई और 10 जुलाई 2022 को जारी किए जाने के बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन ये खबरें झूठी निकलीं। अब रिजल्ट डेट को लेकर नया अपडेट सामने आया है

अपडेटेड Jul 06, 2022 पर 12:26 PM
Story continues below Advertisement
छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं

CBSE Board 10th Term 2 Results 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE इस महीने कभी भी कक्षा 10वीं टर्म-2 बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड ने अभी तक 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा नहीं की है। इससे पहले सीबीएसई द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट क्रमशः 4 जुलाई और 10 जुलाई 2022 को जारी किए जाने के बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन ये खबरें झूठी निकलीं।

ये भी पढ़ें- Weather update: इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

अब सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है। नाम न छापने की शर्त पर बोर्ड के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि रिजल्ट जुलाई के अंत तक घोषित किया जाएगा। आपको बता दें कि 35 लाख से अधिक छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

नतीजे जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट, results.gov.in, cbse.gov.in और cbresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर ऐप (Digilocker app) और वेबसाइट digilocker.gov.in के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। वहीं, UMANG ऐप के जरिए भी देखा जा सकता है।

ऐसे कर सकेंगे चेक

- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in या cbresults.nic.in पर जाएं।

- इसके बाद कक्षा 10वीं रिजल्ट लिंक CBSE 10th result 2022 पर क्लिक करें।

- फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज करें।

- अब कक्षा 10वीं का रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा।

- इसके बाद आप PDF स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।

35 लाख छात्र कर रहे हैं रिजल्ट का इंतजार

CBSE 10वीं और 12वीं टर्म-2 परीक्षा 2022 में लगभग 35 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें से 10वीं की परीक्षा में 21 लाख और 12वीं की परीक्षा में 14 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। दोनों कक्षाओं की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू हुई थी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 24 मई तक चली थी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 जून तक थीं।

कोरोना के कारण दो साल बाद हुई थी परीक्षा

कक्षा 10वीं की परीक्षा दो साल बाद आयोजित की गई थी। इससे पहले, सीबीएसई ने बढ़ते COVID-19 मामलों के कारण कक्षा 10वीं के लिए फिजिकली परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया था। टर्म 1 की परीक्षा ऑब्जेक्टिव-बेस्ड फॉर्मेट में आयोजित की गई थी, जबकि टर्म 2 की परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की गई थी, जिसमें छात्रों को सब्जेक्टिव सवालों के जवाब देने होते थे।

30% अंक लाना जरूरी

CBSE की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों का न्यूनतम 30 फीसदी अंक होना जरूरी है। 10वीं और 12वीं के जिन छात्रों के मार्क्स अपेक्षा अनुरूप नहीं आएंगे, वे कॉपी स्क्रूटनी करा सकते हैं। इसके लिए छात्रों को प्रति विषय 500 रुपये का शुल्क चुकाना होता है। इसके अलावा यदि छात्र एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो जाते हैं तो कंपार्टमेंट परीक्षा देकर पास हो सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।