राजस्थान (Rajasthan Udaipur School Closed) में जारी प्रचंड ठंड और शीतलहर की मार की वजह से राज्य में स्कूलों पर असर पड़ा है। राजस्थान के उदयपुर शहर में 8वीं क्लास तक के सभी स्कूल 18 जनवरी, 2023 तक बंद रहेंगे, जबकि 19 जनवरी से 22 जनवरी के बीच प्राइवेट स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे। जिला प्रशासन की तरफ से जारी एक अधाकारिक आदेश में कहा गया है कि उदयपुर में कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए 18 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, उदयपुर में प्राइवेट स्कूल 19 जनवरी से 22 जनवरी तक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे।
