GSEB SSC 10th Result 2023: गुजरात बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) ने आज यानी 25 मई को सुबह 8 बजे कक्षा 10 के रिजल्ट घोषित कर दिए। GSEB SSC की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर रिजल्ट जारी हो गया है। 14 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित परीक्षा में उपस्थित रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर अपना बोर्ड एग्जाम सीट नंबर दर्ज करके रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल गुजरात बोर्ड 10वीं का ओवरऑल पासिंग प्रतिशत 64.62 फीसदी रहा है। दूसरे साल भी सूरत जिले के छात्रों का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा 76.45 फीसदी रहा है। जबकि दाहोद का सबसे से कम 40.75 फीसदी रिजल्ट रहा है।
