IBPS RRB PO Result 2023: आईबीपीएस आरआरबी पीओ का रिजल्ट जारी, ibps.in से डायरेक्ट करें चेक

IBPS RRB PO Prelims result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने ऑफिसर स्केल 1 एग्जाम (PO) 2023 का रिजल्ट कर दिया है। जो उम्मीदवार IBPSC में उपस्थित हुए थे पीओ प्रीलिम्स 2023 परीक्षा के रिजल्ट आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट का लिंक IBPS की वेबसाइट पर उपलब्ध है

अपडेटेड Aug 24, 2023 पर 3:10 PM
Story continues below Advertisement
IBPS RRB PO Result 2023: जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में पास हुए हैं, वे 10 सितंबर को होने वाली मेन्स परीक्षा में उपस्थित होने के पात्र होंगे

IBPS RRB PO Prelims result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने ऑफिसर स्केल 1 एग्जाम (PO) 2023 का रिजल्ट कर दिया है। जो उम्मीदवार IBPSC में उपस्थित हुए थे पीओ प्रीलिम्स 2023 परीक्षा के रिजल्ट आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट का लिंक IBPS की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार ibps.in लिंक के माध्यम से प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने RRB PO रजिस्ट्रेश डिटेल्स का उपयोग करना आवश्यक है।

30 अगस्त तक कर सकते हैं डाउनलोड

IBPS RRB PO प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 डाउनलोड करने की सुविधा 30 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। देश भर में 5, 6 और 16 अगस्त 2023 को प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की गई थी।


जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में पास हो गए हैं, वे अब मेन्स परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवार ibps.in लिंक पर क्लिक करके सीधे आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

10 सितंबर को होगा मेन्स परीक्षा

एग्जाम अथॉरिटी उचित समय पर IBPS RRB PO प्रीलिम्स 2023 कट ऑफ अंक जारी करेगा। कट ऑफ अंक एग्जाम में बैठने वाले उम्मीदवारों की संख्या और परीक्षा के कठिनाई स्तर पर निर्भर करेगा।

जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में पास हुए हैं, वे 10 सितंबर को होने वाली मेन्स परीक्षा में उपस्थित होने के पात्र होंगे। इसके लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवारों को लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें डाउनलोड

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

फिर आपको 'IBPS RRB PO Prelims result 2023' नाम के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।

यह आपको लॉगिन विंडो पर ले जाएगा जहां आपको अपना रिजस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, जन्म तिथि सहित अन्य डिटेल्स दर्ज करना होगा और लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा।

ये भी पढ़ें- Brics Summit 2023 Live: 'भारत BRICS विस्तार का पूरा समर्थन करता है', जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर सामने दिखाई देने लगेगा। रिजल्ट को अब आप चेक कर सकते हैं और भविष्य में उपयोग के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।