इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT), लखनऊ के एक छात्र को सालाना 1.2 करोड़ रुपए का पैकेज मिला है। इतना ही नहीं IIIT लखनऊ में किसी छात्र को मिलने वाला, यह अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अभिजीत द्विवेदी (Abhijeet Dwivedi) को डबलिन, आयरलैंड में Amazon के लिए एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के रूप में नियुक्त किया गया है।
