भारतीय रेलवे (Indian Railway) में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक बेहद ही अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे में नौकरी के लिए वैकेंसी जारी की गई है। इसके लिए रेलवे ने एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। रेलवे में यह वैकेंसी लोको पायलट के पद के लिए निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में अप्लाई करके रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा कर सकते हैं। आइये जानते हैं रेलवे में निकली हुई वैकेंसी की पूरी डिटेल।
रेलवे में निकली है लोको पायलट की वैकेंसी
लोको पायलट ट्रेन को चलाने वाले लोगों को कहा जाता है। इंडियन रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेलवे में ग्रुप C और ग्रुप D के कर्मचारियों के लिए असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। हालांकि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत केवल वे लोग ही अप्लाई कर पाएंगे जो पहले से ही रेलवे के कर्मचारी हैं। बाहरी लोगों के लिए यह वैकेंसी नहीं है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों का चयन सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (GDCE) के आधार पर किया जाएगा। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में अप्लाई करना चाहते हैं वे इसकी ऑफीशियल वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर ऑनलाइन तरीके से इस वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
रेलवे में निकली लोको पायलट की इस वैकेंसी के लिए 7 अप्रैल से ही फॉर्म जारी कर दिए गए थे। इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 6 मई 2023 तय की गई है। रेलवे की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 238 लोको पायलटों की वैकेंसी को भरा जाएगा। वहीं अगर योग्यता की बात करें तो इसके लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलराइट/मेंटेनेंस मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो और टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक (मोटर वाहन), वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, मैच्योर और कॉइल वाइन्डर, मैकेनिक (डीजल) में ITI का सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं मकैनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती प्रक्रिया में अप्लाई कर सकते हैं।
इंडियन रेलवे की लोको पायलट की इस वैकेंसी में जनरल कटेगरी में आने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 42 साल तय की गई है। इसके अलावा ओबीसी कटेगरी में आने वाले उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा 45 साल तय की गई है। वहीं एससी और एसटी कटेगरी के उम्मीदवार 47 साल तक इस भर्ती प्रक्रिया में अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों का सेलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट या फिर अप्टीट्यूड टेस्ट के जरिए किया जाएगा। उम्मीदवार का डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट भी कराया जाएगा। हालांकि फॉर्म भरने के लिए कोई भी फीस नहीं है।