JEE Main 2023: इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए होने वाले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम यानी JEE मेन परीक्षा (JEE Main 2023 Exams) अगले साल सिर्फ दो सेशन में कराया जाएगा। पहला सेशन जनवरी 2023 में, जबकि दूसरा सेशन अप्रैल 2023 में आयोजित किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अगले साल होने वाले प्रमुख एंट्रेंस एग्जाम के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। NTA ने बताया कि JEE Main 2023 में चार नहीं बल्कि सिर्फ दो बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा। साथ ही परीक्षा की तारीखों (JEE Mains 2023 Exam Date) की भी घोषणा कर दी गई है।
