Get App

MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड के रिजल्ट 1 बजे होंगे जारी, mpbse.nic.in पर ऐसे सकेंगे चेक

रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जारी किए जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2022 पर 12:42 PM
MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड के रिजल्ट 1 बजे होंगे जारी, mpbse.nic.in पर ऐसे सकेंगे चेक
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं हैं

MP Board Result 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) आज (शुक्रवार 29 अप्रैल) कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (MP Board Class 10 and 12 Result 2022) जारी करेगा। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे जारी होगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपने रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट डाउनलोड करनी होगी। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा आप हमारे वेबसाइट पर भी क्लिक करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Power Crisis: कोयले की कमी के चलते दिल्ली में हो सकती है बत्ती गुल, मेट्रो और अस्पतालों की बिजली आपूर्ति पर भी संकट

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट MPBSE मोबाइल ऐप या MP मोबाइल ऐप के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है। छात्र गूगल प्ले पर उपलब्ध इन मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें