NEET Topper 2022: जानिए, नीट टॉपर तनिष्का की सफलता का राज, छात्रों को दिए सक्सेस टिप्स

टॉपर तनिष्का ने मेडिकल प्रवेश के लिए हुए एंट्रेंस एग्जाम में 720 में से 715 अंक हासिल किया है। कुल पास हुए 9.93 लाख अभ्यिर्थियों में राजस्थान की तनिष्का ने शीर्ष स्थान हासिल किया है

अपडेटेड Sep 08, 2022 पर 12:40 PM
Story continues below Advertisement
मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 17.64 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे

NEET-UG Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट एवं नीट यूजी की फाइनल आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान की छात्रा तनिष्का इस साल नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) यानी NEET-UG में टॉपर बनकर उभरी हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, टॉपर तनिष्का ने मेडिकल प्रवेश के लिए हुए एंट्रेंस एग्जाम में 720 में से 715 अंक हासिल किया है। कुल पास हुए 9.93 लाख अभ्यिर्थियों में राजस्थान की तनिष्का ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।

ये भी पढ़ें- NEET Result 2022: नीट यूजी का रिजल्ट जारी, राजस्थान की तनिष्का ने किया टॉप, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड


वहीं, दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा और कर्नाटक के ऋषिकेश नागभूषण को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। तनिष्का ने कोटा में स्थित एलन करियर इंस्टीट्यूट में परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने अपनी सफलता के लिए अपने माता-पिता, शिक्षकों, कोचिंग संस्थान और स्कूल को श्रेय दिया।

अपनी कोचिंग यात्रा के बारे में बताते हुए तनिष्का ने कहा कि 12वीं कक्षा के दौरान कुछ महीनों के लिए अन्य छात्रों के साथ ऑफलाइन क्लासेस में भाग लेने से उनमें वह आत्मविश्वास आया जिसकी उन्हें बेहद जरूरत थी। तनिष्का ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के लिए वह स्कूल और कोचिंग के अलावा घर में हर दिन 7 से 8 घंटे पढ़ाई को देती थी।

उन्होंने कहा कि जब मैंने ऑफलाइन क्लासेस के दौरान अन्य छात्रों के साथ बैठकर पढ़ाई की, तो मैंने देखा कि मेरे अंकों में सुधार होने लगा है। तनिष्का ने कहा कि उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान सक्रिय रूप से उन विषयों को कवर करने के लिए काम किया, जिनमें वह कमजोर थीं।

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 17.64 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। सबसे ज्यादा 1.17 लाख अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश से पास हुए हैं जबकि महाराष्ट्र से 1.13 लाख और राजस्थान से 82,548 अभ्यर्थी पास हुए हैं। भारत के 497 शहरों और देश से बाहर 14 शहरों में 3,570 सेंटरों पर 17 जुलाई को आयोजित प्रवेश परीक्षा में करीब 95 फीसदी उपस्थिति रही थी।

परीक्षा 13 भाषाओं... असमी, बांग्ला, अंग्रेजी, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू में ली गई थी। नीट-यूजी परीक्षा का आयोजन पहली बार अबू धाबी, बैंकाक, कोलंबो, दोहा, काठमांडू, कुआलालंपुर, लागोस, मनामा, मस्कट, रियाद, सारजाह, सिंगापुर और दुबई तथा कुवैत शहर में किया गया।

ऐसे करें चेक

स्टेप 1- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2- इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए NEET UG 2022 Result लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 4- इसके बाद नीट यूजी रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 5- अब इसे चेक करके उम्मीदवार आगे के लिए रिजल्ट का एक प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।