Job fair: अगर आप नौकरी की तलाश में डूबे हैं तो आपके लिए खुशखबरी सामने आई है। गौतम बुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) जिला प्रशासन नोएडा की तरफ से यह आयोजन किया जा रहा है। 10 फरवरी को विश्वेश्वरैया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (Vishveshwarya Group of Institutions) दादरी में रोजगार मेला लगेगा। बताया जा रहा है कि इस मेले में करीब 40 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इसमें आईटी, एजुकेशन, एविएशन, ट्रांसपोर्ट, फार्मा और फाइनेंस से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं। जिले के सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि इस रोजगार मेले में आठवी कक्षा पास से लेकर पीजी किए हुए बेरोजगार लोग शामिल हो सकते हैं।
रोजगार मेले का आयोजन 6 फरवरी को सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा। इंटरव्यू के जरिए कैंडिडेट्स का सेलेक्शन किया जाएगा। अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट www.vgi.ac.in. पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
इन कंपनियों में मिलेगी नौकरी
आधिकारिक वेबसाइट में कैंडिडेट्स को अपनी बेसिक जानकारी मुहैया करानी होगी। जिसमें नाम, योग्यता, किस साल अपने डिग्री या डिप्लोमा लिया। आधार नंबर और पूरा पता दर्ज करना होगा। कैंडिडेट्स को ऑनलाइन अप्लाई करते समय टॉप तीन कंपनियों के नाम भी चयन करना होगा। एक दिन के इस मेले में टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), कृष्णा मारुति (Krishna Maruti) ओकाया पावर (Okaya Power), अशोक लेलैंड (Ashok Leyland), माई मनी मंत्रा (My Money Mantra), जोमैटो (Zomato), पेटीएम (Paytm), बजाज कैपिटा (Bajaj Capita) और एयर इंडिया जैसी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इस रोजगार मेले से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इसका मकसद जिले के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मुहैया कराना है।
बता दें कि विश्वेश्वरैया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (Vishveshwarya Group of Institutions) डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University) से एफिलेटेड है। पहले इसे उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाता था। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कैंडिडेट्स को फीस नहीं देनी है। रजिस्ट्रेशन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर भी मौजूद है।