SBI Recruitment 2023: देश के सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India – SBI) ने अप्रेंटिस भर्ती प्रक्रिया के लिए 1 नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके रजिस्ट्रेश की प्रक्रिया आज यानी 1 सितंबर से शुरू हो गई है। पिछले साल के मुताबिक, ऐसे नोटिफिकेशन सितंबर के पहले और तीसरे हफ्ते में जारी किए जाते हैं। SBI ने 6160 पदों पर अप्रेंटिस के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2023 है। अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
