उत्तर प्रदेश बिहार और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण ठंड की वजह से स्कूल बंद कर दिए गए थे। इसके बाद अब मकर संक्रांति के बाद कई राज्यो में स्कूल खुल गए हैं। लेकिन भीषण सर्दी और कोहरे की वजह से मौसम का मिजाज अभी भी बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में स्कूलों को 18 जनवरी 2025 तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। ठंड की वजह से ये छुट्टियां और बढ़ सकती हैं।