Get App

Elon Musk-Twitter Deal: इंडिया में ट्विटर के ऑपरेशन पर पड़ेगा कितना असर?

इंडिया सोशल मीडिया कंपनियों के लिए बहुत अहम है। ट्विटर के लिए भी इंडिया बहुत महत्वपूर्ण मार्केट है। इंडिया में ट्विटर के 2.36 करोड़ यूजर्स हैं। यह डेटा इस साल जनवरी का है। सिर्फ अमेरिका और जापान में ट्विटर के इंडिया से ज्यादा यूजर्स हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 26, 2022 पर 5:36 PM
Elon Musk-Twitter Deal: इंडिया में ट्विटर के ऑपरेशन पर पड़ेगा कितना असर?
इंडियन गवर्नमेंट के साथ ट्विटर के रिश्ते अच्छे नहीं हैं। कई मसलों पर उनके बीच मतभेद है। मस्क के रिश्ते भी इंडियन गवर्नमेंट के साथ खास नहीं हैं। टेस्ला इंडिया में अपनी कारें बेचने के लिए ड्यूटी में जितनी रियायत चाहती है, उतनी भारत सरकार देने को तैयार नहीं है।

एलॉन मस्क के ट्विटर को खरीदने की पेशकश पर ट्विटर के बोर्ड ने सोमवार को हस्ताक्षर कर दिया। ट्विटर 2013 में स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हुई थी। मस्क के साथ डील पूरी होने के बाद यह फिर से प्राइवेट कंपनी बन जाएगी। हालांकि, इस डील के लिए ट्विटर के शेयरहोल्डर्स और रेगुलेटर का एप्रूवल जरूरी है।

ट्विटर को लेकर मस्क का क्या प्लान है, यह भी पता नहीं है। लेकिन यह साफ है कि इस डील का असर इंडिया में ट्विटर के ऑपरेशन पर पडे़गा। मनीकंट्रोल ने इस डील के असर खासकर इंडिया के लिए इसके मायने के बारे में जानने के लिए एक्सपर्ट्स से बातचीत की।

इंडिया सोशल मीडिया कंपनियों के लिए बहुत अहम है। ट्विटर के लिए भी इंडिया बहुत महत्वपूर्ण मार्केट है। इंडिया में ट्विटर के 2.36 करोड़ यूजर्स हैं। यह डेटा इस साल जनवरी का है। सिर्फ अमेरिका और जापान में ट्विटर के इंडिया से ज्यादा यूजर्स हैं। फ्यूचर में इंडिया में ट्विटर के यूजर्स के तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

काउंटरप्वाइंट रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) नील शाह ने कहा कि इंडिया सभी इंटरनेट कंपनियों के लिए बड़ा मार्केट है। यह न सिर्फ एडवर्टाइजिंग के मामले में भी बल्कि दूसरे मानकों पर भी है। हालांकि, मस्क के ट्विटर को खरीद लेने के बाद यह अंदाजा लगाना मुश्किल हैं इंडिया को लेकर ट्विटर के एप्रोच में क्या बदलाव आएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें