Get App

जब सरकार का बखान ना करने पर किशोर कुमार की आवाज पर लगा 'आपातकाल', लगा था बैन

आपातकाल के उस दौर में इसका शिकार हुए थे मशहूर गायक किशोर कुमार। वो जो सोच लेते थे फिर उससे समझौता नहीं करते थे। अपने इन्हीं वसूलों के चलते उनके गानों को बैन कर दिया गया था। 1970 के दशक तक किशोर कुमार बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक बन चुके थे। लेकिन 1975 में आपातकाल के दौरान उनके करियर को झटका लगा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2025 पर 9:46 AM
जब सरकार का बखान ना करने पर किशोर कुमार की आवाज पर लगा 'आपातकाल', लगा था बैन
जब किशोर कुमार के गानों पर लगा था बैन

kishore kumar: किशोर कुमार सिर्फ एक सिंगर ही नहीं बल्कि उस दौर में एक ऐसी आवाज थे, जिसे सुनकर लोगों को सुकून मिलता था। वह भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े संगीत आइकन में से एक हैं। उनकी जादुई आवाज ने दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया। आज भी उनकी आवाज का जादू लोगों पर बरकरार है। लेकिन 1975-1977 के आपातकाल के दौरान, जब इंदिरा गांधी की सरकार थी। किशोर कुमार एक राजनीतिक विवाद में फंस गए।

जब उन्होंने सरकार के दबाव में आने से इनकार किया, तो उनके गानों को ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन से बैन कर दिया गया। लेकिन इन मुश्किलों के बावजूद, किशोर कुमार के गानों की लोकप्रियता कम नहीं हुई और उनकी संगीत विरासत आज भी लोगों के दिलों में बनी हुई है।

जब किशोर कुमार पर लगा था बैन

1970 के दशक तक किशोर कुमार बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक बन चुके थे। लेकिन 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के दौरान उनके करियर को झटका लगा। आपतकाल के दौरान सरकार ने मीडिया पर सख्त पाबंदी था और सरकार ने प्रेस पर सेंसरशिप लागू हो कर दी थी। इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी ने कई सुधार लागू करने के लिए एक प्रोगाम की शुरुआत की। बॉलीवुड को इसका समर्थन करने के लिए कहा गया। सरकार चाहती थी कि अभिनेता और गायक उसके संदेश को लोगों तक पहुंचाने में मदद करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें