Get App

Sonu Nigam: 'चुनाव में खड़े हो जाओ...', कोलकाता शो में किस पर भड़के सोनू निगम

Sonu Nigam: सोनू निगम के कोलकाता कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिंगर नाराज होते दिखाई दे रहे हैं। सोनू निगम के इस वीडियो पर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2025 पर 4:36 PM
Sonu Nigam: 'चुनाव में खड़े हो जाओ...', कोलकाता शो में किस पर भड़के सोनू निगम
Sonu Nigam: वीडियो में सोनू निगम किसी पर नाराज होते दिखाई दे रहे हैं

Sonu Nigam: बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सोनू निगम का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो कोलकाता के कॉन्सर्ट का है। वीडियो में सिंगर किसी पर नाराज होते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

सोनू निगम का ये नया वीडियो 10 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक फैन शेयर किया है। सिंगर के फैन ने इस वीडियो को शेयर जो उनके कोलकाता के कॉन्सर्ट में मौजूद थे। इस वीडियो में यह पूरी घटना कैद हो गई।

सोनू निगम ने क्या कहा

वायरल हो रहे इस वीडियो में मंच से सोनू निगम ने यह कहते सुनाई देते हैं कि, "अगर खड़ा ही होना है तो इलेक्शन में खड़े हो जाओ यार! प्लीज बैठो...मेरा बहुत समय जा रहा है, जल्दी से बैठ जाओ! नहीं तो आपका कट-ऑफ टाइम आ जाएगा। बाहर निकलो, इस जगह को खाली छोड़िए!" सिंगर को इस तरह से देख कर हर कोई हैरान था। उनका अंदाज सख्त था, लेकिन वह समय बर्बाद न करने की जल्दी में भी थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें