देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की पॉपुलैरिटी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक फैली हुई है। अमेरिकी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' में मुख्य भूमिका निभाने के बाद प्रियंका 'सिटाडेल' में भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। 'सिटाडेल' एक एक्शन सीरीज है जिसमें दो जासूस अपनी याददाश्त खो बैठते हैं। दोनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत तो करते हैं लेकिन सामने आती हैं कई चुनौतियां। 'सिटाडेल' को लेकर हाल ही में एक नया विवाद पनपा है। सीरीज पर आरोप ही कि इसमें कैंब्रिज की रानी केट मिडलटन (Kate Middleton) को लेकर भद्दा मजाक किया गया है। 'सिटाडेल' के एपिसोड तीन में काफी लोगों ने ये नोटिस किया है। Us Weekly Report ने पूरे एपिसोड को लेकर डिटेल में बताया कि कैसे कैंब्रिज की रानी (Duchess of Cambridge) को लेकर भद्दी और गंदी बातें सीरीज में कही गईं।
