Get App

Allu Arjun: 'पुष्पा 2' एक्टर अल्लू अर्जुन के घर पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने जमकर किया तोड़फोड़, आठ लोग गिरफ्तार

Allu Arjun: एक्टर अल्लू अर्जुन के जुबली हिल्स स्थित आवास पर उस्मानिया विश्वविद्यालय के कई छात्रों ने रविवार को तोड़फोड़ की और उनके आवास पर पत्थर भी फेंके। इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 22, 2024 पर 7:44 PM
Allu Arjun: 'पुष्पा 2' एक्टर अल्लू अर्जुन के घर पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने जमकर किया तोड़फोड़, आठ लोग गिरफ्तार
Allu Arjun: एक्टर अल्लू अर्जुन के जुबली हिल्स स्थित आवास पर उस्मानिया विश्वविद्यालय के कई सदस्यों ने रविवार को तोड़फोड़ की

Allu Arjun: पुष्पा 2 के एक्टर अल्लू अर्जुन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। एक्टर के जुबली हिल्स स्थित घर पर उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्र होने का दावा करने वाले लोगों के एक समूह ने हमला किया और उनके आवास पर पत्थर भी फेंके। प्रदर्शनकारियों ने घर के बाहर रखे गमले को भी तोड़ दिया। पुष्पा 2 स्टार के घर के बाहर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

वहीं पुलिस ने तुरंत करवाई करते हुए घटना के सिलसिले में विश्वविद्यालय की संयुक्त कार्रवाई समिति (JAC) के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आगे की पूछताछ के लिए इन लोगों को जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के पीछे की वजहों की जांच की जाएगी। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हमले के वक्त घर पर नहीं थे एक्टर

सोशल मीडिया पर एक्टर के घर पर हमले का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोगों का एक समूह हैदराबाद में अर्जुन के जुबली हिल्स स्थित घर पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। भीड़ नारे लगाते हुए और अल्लू अर्जुन के घर पर पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रही है। प्रदर्शनकारियों ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और पुष्पा 2 भगदड़ पीड़ित के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की। अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने परिसर में रखे फूलों के गमलों को भी नष्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें