Get App

'एनिमल' के लिए रणबीर कपूर ने क्यों ली आधी फीस? सामने आई यह बड़ी वजह

ऐसा कहा जा रहा है कि 'एनिमल' फिल्म की क्वालिटी में कोई समझौता ना हो इसके लिए रणबीर कपूर ने अपनी फीस में भी कटौती कर दी है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा फेमस साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंधाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक रणबीर कपूर एक फिल्म के लिए लगभग 70 करोड़ रुपयों की फीस लेते हैं।

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Sep 30, 2023 पर 11:31 PM
'एनिमल' के लिए रणबीर कपूर ने क्यों ली आधी फीस? सामने आई यह बड़ी वजह
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' (Animal) के टीजर को इंटरनेट पर जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला है

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' (Animal) के टीजर को इंटरनेट पर जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला है। रिलीज होने के दो दिन बाद भी यह यूट्यूब पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। एनिमल में रणबीर कपूर को एक गैंगस्टर के पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाया गया है। फैंस इसे रणबीर कपूर के करियर की सबसे उम्दा परफॉर्मेंस भी बता रहे हैं।

रणबीर ने एनिमल के लिए कम कर दी अपनी फीस

हालांकि अब इस फिल्म को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। जिसके बाद रणबीर कपूर की खूब जम कर तारीफें भी हो रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म की क्वालिटी में कोई समझौता ना हो इसके लिए रणबीर कपूर ने अपनी फीस में भी कटौती कर दी है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा फेमस साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंधाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

विराट और अनुष्का शर्मा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता? जल्द ही कर सकते हैं इसका ऐलान! | Moneycontrol Hindi

एक फिल्म के लिए रणबीर कपूर लेते हैं इतनी फीस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें