Satish Kaushik Death: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की मौत के मामले में फार्महाउस के मालिक विकास मालू की पत्नी (Vikas Malu wife) ने अभिनेता की मौत में उसकी भूमिका का दावा करते हुए उनके पति पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। विकास मालू की पत्नी ने इस मामले में शिकायत की है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। विकास मालू की पत्नी सान्वी मालू (Vikas Malu wife Saanvi Malu) ने अपने ही पति पर सतीश कौशिक की मौत में शामिल होने का आरोप लगाया है। पत्नी ने दावा किया है कि अगस्त 2022 में दुबई में विकास मालू ने एक पार्टी की थी, जिसमें सतीश कौशिक मौजूद थे। पत्नी का दावा है कि इस पार्टी से पहले सतीश कौशिक विकास मालू के घर गए थे और 15 करोड़ रुपये को लेकर बहस हुई थी।
