भारत के सबसे बड़े फिल्मी सितारों में से एक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। इस साल की उनकी दूसरी बड़ी फिल्म जवान (Jawan) के रिलीज डेट को आगे खिसकाया जा सकता है। जवान 2 जून 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार थी। लेकिन मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अब इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।