तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन को आज सात महीने हो गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने आज देशभर में राज्यभवन का घेराव और राज्यों के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया था। इसी कड़ी में पंजाब के किसानों ने शनिवार दोपहर पंजाब राजभवन के रास्ते में केंद्र शासित प्रदेश में मार्च करने के लिए मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए। हालांकि, बाद में उन्हें राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर के सरकारी आवास से दो किलोमीटर दूर मध्य मार्ग पर रोक लिया गया।