FCRA New Rules: केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने विदेशी चंदा (नियमन) अधिनियम (Foreign Contribution (Regulation) Act) (FCRA) से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव कर भारतीयों को विदेश में रह रहे अपने रिश्तेदारों से साल में 10 लाख रुपये तक लेने की अनुमति दी है और इसके लिए उन्हें अधिकारियों को सूचना नहीं देनी होगी। पहले इसकी लिमिट एक लाख रुपये थी।
