जर्मनी की ट्रैवल-टेक कंपनी फ्लिक्सबस इंडिया (FlixBus India) अब दक्षिण भारत में एंट्री कर रही है। कंपनी ने 3 सितंबर को इसका ऐलान किया। इसके तहत 10 सितंबर से बेंगलुरु से चेन्नई और हैदराबाद का सफर और भी आसान हो जाएगा। इसके बाद फ्लिक्सबस की योजना कोयंबटूर, मदुरै, तिरुपति, विजयवाड़ा, और बेलगावी तक के लिए भी सर्विसेज देने की है। बेंगलरु शहर से कंपनी ने 99 रुपये के खास प्रमोशनल किराए का ऐलान किया है। इसके तहत 3 सितंबर से 15 सितंबर तक 99 रुपये में बुकिंग हो सकती है और यह बुकिंग 10 सितंबर से 6 अक्टूबर तक के लिए सफर के लिए होगा।
