Get App

Hajj Yatra 2023: मोदी सरकार ने क्यों खत्म किया हज का 'VIP कोटा'? यहां जानें सभी डिटेल्स

Hajj Yatra 2023: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हज कमेटी और हज यात्रा को लेकर UPA सरकार के समय VIP कल्चर स्थापित किया गया था। इसके अंतर्गत संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों के पास हज का स्पेशल कोटा होता था

Curated By: Akhileshअपडेटेड Jan 13, 2023 पर 8:34 AM
Hajj Yatra 2023: मोदी सरकार ने क्यों खत्म किया हज का 'VIP कोटा'? यहां जानें सभी डिटेल्स
Hajj Saudi Arabia: सऊदी अरब ने इस साल हज जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या और उम्र से जुड़ी पाबंदियों को हटा दी है

Hajj Yatra 2023: केंद्र सरकार ने हज में ‘वीआईपी कोटा (VIP Haj Quota)’ खत्म करने का फैसला किया है ताकि देश के आम लोगों को इससे फायदा हो और इस धार्मिक यात्रा में ‘वीआईपी कल्चर’ खत्म हो। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा, "यह (हज में वीआईपी कोटा खत्म करने का) फैसला हो चुका है। प्रधानमंत्री जी ने अपने कार्यकाल के पहले दिन ही VIP कल्चर खत्म करने का संकल्प राष्ट्र के समक्ष प्रस्तुत किया था।" ईरानी ने कहा कि यह फैसला 'VIP कल्चर' को समाप्त करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के तहत लिया गया है।

ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हज कमेटी और हज यात्रा को लेकर UPA सरकार के समय वीआईपी कल्चर स्थापित किया गया था। इसके अंतर्गत संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों के पास हज का स्पेशल कोटा होता था। उन्होंने आगे कहा कि अब प्रधानमंत्री जी ने अपना कोटा राष्ट्र को समर्पित किया ताकि इसमें VIP कल्चर नहीं रहे और आम हिंदुस्तानी को सुविधा मिले।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति जी, उप राष्ट्रपति और मैंने भी अपना कोटा छोड़ा है। हमने हज कमेटी से चर्चा की कि आप वीआईपी कल्चर छोड़ दें और कोटा समाप्त कर दें। सभी राज्यों की हज कमेटियों ने इसका समर्थन किया। उधर, हज कमेटी के सूत्रों ने बताया कि मंत्री की इस घोषणा के बाद अगले कुछ दिनों के भीतर इस फैसले से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

क्या है VIP कोटा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें