होली (Holi 2023) का त्योहार आने में अब केवल कुछ ही दिनों का वक्त बाकी रह गया है। होली को लेकर लोगों के मन में काफी क्रेज भी होता है। होली के मौके पर हम अपने दोस्तों और फैमिली के साथ रंगों और अलग अलग तरह के डिश का खूब लुत्फ उठाते हैं। हालांकि कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि होली के टाइम कई सारे लोग सड़कों पर हुड़दंग करते नजर आते हैं। ऐसे में आप इस होली अगर आप सड़कों के हुड़दंग से दूर मनाना चाहते हैं और इंजॉय भी करना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे आइडिया लेकर आए हैं जिनसे आप अपने घर के अंदर रहते हुए भी होली का मजा ले सकते हैं।
