Hajj Yatra 2023: सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने इस साल हज यात्रा (Hajj Yatra 2023 Rules) पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या पर कोई सीमा तय नहीं करने का फैसला किया है। साथ ही हज के लिए उम्र की सीमा भी हटा दी गई है। यानी अब हर उम्र का शख्स हज यात्रा पर जा सकेगा। एक बयान में कहा गया है कि सऊदी अरब ने 2023 में उन सभी प्रतिबंधों को हटा दिया है जो उसने दो साल पहले 2020 में कोरोना वायरस महामारी के चलते लगाए थे। इसका मतलब है कि हज यात्रा का आने वाला सीजन महामारी से पहले जैसा होगा।
