Weather News Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग (Meteorological Department) का कहना है कि दिल्ली में दिसंबर के पहले सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रह सकता है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और शीतलहर के कारण उत्तर भारत के राज्यों में अचानक ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत समेत कई और इलाकों में सर्दी में और इजाफा होगा।
