Weather Forecast Updates: इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने सोमवार को कहा कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) के ऊपर बने दबाव के दक्षिण आंध्र प्रदेश (South Andhra Pradesh), उत्तरी तमिलनाडु (North Tamil Nadu) और पुडुचेरी (Puducherry) तटों की ओर बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा कि इस दौरान देश के कुछ दक्षिणी राज्यों में तेजी बारिश होने की आशंका है। IMD भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए मछुआरों को इस दौरान समुद्र तट पर नहीं जाने की सलाह दी है।
