Har Ghar Tiranga on Independence Day 2024: भारत अपने 77वें स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और गर्व के साथ मनाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में 'आजादी का अमृत महोत्सव' पहल के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान एक बार फिर चर्चा में आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्य नेताओं के साथ मिलकर देशवासियों से इस अभियान का समर्थन करने और इसे एक जन आंदोलन बनाने का आग्रह किया है। देश की आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है, जो 15 अगस्त 2024 तक मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 अगस्त 2024 से कर चुके हैं, जो अगले 6 दिन तक चलेगा।
