Get App

Indian Railway cancel Train list: भारतीय रेलवे ने आज 144 ट्रेनों को किया कैंसिल, कहीं ये आपकी ट्रेन तो नहींं?

IRCTC की वेबसाइट के अनुसार आज 6 जुलाई को 144 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। कैंसिल होने वाली ट्रेनों में पैसेंजर, मेल, और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 06, 2022 पर 9:45 AM
Indian Railway cancel Train list: भारतीय रेलवे ने आज 144 ट्रेनों को किया कैंसिल, कहीं ये आपकी ट्रेन तो नहींं?
भारतीय रेलवे ने 12 ट्रेनों को रिशेड्यूल और 16 ट्रेनों को डायवर्ट किया है।

Indian Railway cancel Train list 6 July 2022: अगर आप भी आज भारतीय रेलवे (Indian Railway) से सफर करने वाले हैं, तो पहले चेक कर लें कि आपकी ट्रेन आज कैंसिल तो नहीं हुई है। IRCTC की वेबसाइट के अनुसार आज 6 जुलाई को 144 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। कैंसिल होने वाली ट्रेनों में पैसेंजर, मेल, और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय रेलवे ने 12 ट्रेनों को रिशेड्यूल और 16 ट्रेनों को डायवर्ट किया है। रिशेड्यूल ट्रेनों में नई दिल्ली से गया, आनंद विहार से भागलपुर, नई दिल्ली से दरभंगा, अहमदाबाद से हावड़ा, आनंद विहार से मधुपुर के बीच चलने वाली ट्रेने हैं। रेलवे ने मौसम खराब, बारिश होने और मेंटेनेंस के कारण ये ट्रेनें कैंसिल की है। आप भी पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं।

इन राज्यों में जाती हैं ये ट्रेनें

कैंसिल की गई ट्रेनों में उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और बिहार जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। कैंसिल ट्रेनों की गिनती IRCTC की बेवसाइट पर देख सकते हैं।

यहां करें चेक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें