Get App

Indian Railway: ट्रेन टिकट बुक करते समय उम्र और जेंडर हो जाए गलत तो क्या करें? जानिए क्या है उपाय

Indian Railway: आजकल बहुत से लोग ऑनलाइन ट्रेन के टिकट बुक करते है। कभी-कभी जल्दबाजी में टिकट बुक करते समय कई गलतियां हो जाती हैं। जैसे नाम में गलती, उम्र और जेंडर में गतलियां हो जाती हैं। अगर आप उम्र और जेंडर में बदलाव करना चाहें तो वेबसाइट में भी नहीं दिखता है। ऐसे में इन गलतियों को आखिर कैसे सुधार करें

Jitendra Singhअपडेटेड May 09, 2023 पर 3:08 PM
Indian Railway: ट्रेन टिकट बुक करते समय उम्र और जेंडर हो जाए गलत तो क्या करें? जानिए क्या है उपाय
ऑनलाइन टिकट बुकिंग में उम्र और जेंडर के बदलाव के लिए कोई खास नियम नहीं है

Indian Railway: इन दिनों रेलवे में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। बहुत से रेल यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे हैं। ऐसे में टिकट बुक करते समय कभी-कभी जल्दबाजी में कुछ गलतियां भी हो जाती हैं। उन्हें ठीक कराना पड़ात है। अगर ऑनलाइन टिकट बुक करते समय आपने उम्र और जेंडर एंटर करने में कुछ गलती कर दी है, तो आखिर इस पर कैसे सुधार करें। वैसे भी वेबसाइट में उम्र और जेंडर के बारे में कोई विकल्प नजर नहीं आते हैं। ऐसे में सुधार करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

उम्र और जेंडर में गलती हो काफी भारी पड़ सकता है। इसकी वजह ये है कि इस गलती को सुधारने के लिए रेलवे ने कोई अलग से काउंटर नहीं बनाए हैं। यानी आप रेलवे के टिकट काउंटर पर भी जाकर बदलाव नहीं करा सकते हैं।

ये हो सकता है सरल उपाय

अगर आपको उसी टिकट के साथ यात्रा करनी है तो उसे वैलिड करने का एक तरीका है कि आप अपने किसी नजदीकी स्टेशन में जाएं और वहां अधिकारियों से मिलें। उन्हें अपनी गलती के बारे में बताएं। अगर वह आपके टिकट पर इस गलती का जिक्र करते हुए अपना स्टैंप लगा देते हैं तो आपका टिकट वैलिड हो जाएगा। उसके बाद इस गलती को लेकर कोई भी टीटीई आपसे कुछ नहीं कहेगा। यह काम चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर (CRS) के पास जाकर भी किया जा सकता है। उम्र में बदलाव के लिए आपके पास सही आयु प्रमाण पत्र होना जरूरी है। यह काम ट्रेन छूटने के 24 घंटे पहले हो जाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें