Get App

Indian Railways: रेलवे ने नई लगेज पॉलिसी को बताया अफवाह, सामान ले जाने पर नहीं लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

Indian Railways: रेलवे ने कहा है कि लगेज पॉलिसी के बदलाव के संबंध में कोई आदेश नहीं जारी किया गया है। मौजूदा समय में जो पॉलिसी लागू है वो 10 साल पुरानी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 07, 2022 पर 12:46 PM
Indian Railways: रेलवे ने नई लगेज पॉलिसी को बताया अफवाह, सामान ले जाने पर नहीं लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज
रेलवे का कहना है कि लगेज पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Indian Railways: पिछले दिनों मीडिया जगत में खबर आई थी कि इंडियन रेलवे अपनी लगेज पॉलिसी में बदलाव कर रहा है। इसमें कहा गया था कि लिमिट से ज्यादा सामान होने पर एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। इस मामले में रेलवे ने सफाई दी है। रेलवे ने लगेज पॉलिसी के बदलाव को अफवाह करार दिया है। इंडियन रेलवे ने साफ तौर पर कहा है कि आपको ट्रेन में बिना बुकिंग के सामान ले जाने पर कोई भी अतिरिक्त पैसे नहीं खर्च करना होगा।

रेलवे ने दी जानकारी

रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Koo पर कहा है कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और डिजिटल न्यूज चैनलों पर एक खबर प्रकाशित की गई है। जिसमें कहा गया है कि रेलवे ने अपनी लगेज पॉलिसी में बदलाव किया है। ऐसे में रेलवे का कहना है कि इस मामले में कोई आदेश नहीं जारी किया गया है। मौजूदा समय में रेलवे की 10 साल पुरानी लगेज पॉलिसी है, जो कि अभी तक लागू है। नियमों के मुताबिक, यात्री जिस श्रेणी में यात्रा कर रहे हैं। उसके आधार पर 40 किलोग्राम से 70 किलोग्राम तक का भारी सामान ले जा सकते हैं। अगर सामान लिमिट से ज्यादा है तो यात्री को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।

Koo App
कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं डिजिटल न्यूज़ चैनलों पर यह खबर प्रकाशित की गई हैं कि विगत कुछ दिनों मे रेलवे द्वारा, यात्रा के दौरान ले जाये जा सकने वाले सामान की नीति में बदलाव किया गया है। इस संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि भारतीय रेल द्वारा इस संदर्भ में कोई भी सर्कुलर/आदेश अभी जारी नहीं किया गया है। वर्तमान नीति बहुत पुरानी है और 10 वर्षों से भी ज्यादा समय से प्रभावी है। #IndianRailways
- Ministry of Railways (@RailMinIndia) 6 June 2022

सब समाचार

+ और भी पढ़ें