Get App

उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन, हमें दे गए जीवन जीनें की ये सीख

पद्मविभूषण सम्मानित उद्योगपति रतन टाटा, टाटा संस के चेयरमैन एमिरेटस थे। उन्होनें मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। सुबह 10:30 बजे से NCPA Lawns में उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। रतन टाटा का जन्म दिसंबर 1937 में हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 10, 2024 पर 9:12 AM
उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन, हमें दे गए जीवन जीनें की ये सीख
सबसे अच्छे लीडर वो होते हैं जो अपने से अधिक बुद्धिमान सहयोगियों से घिरे रहने में रुचि रखते हैं- रतन टाटा

जानेमाने उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। पद्मविभूषण सम्मानित उद्योगपति रतन टाटा, टाटा संस के चेयरमैन एमिरेटस थे। उन्होनें मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। सुबह 10:30 बजे से NCPA Lawns में उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। रतन टाटा का जन्म दिसंबर 1937 में हुआ था। वे 1962 में बतौर असिस्टेंट टाटा ग्रुप के साथ जुड़े। PM मोदी, अमित शाह और मुकेश अंबानी ने उनके निधन पर शोक जताया है।

रतन टाटा की बड़ी सीख

रतन टाटा अपने जीवन औक कृत्यों से हमें बड़ी सीख देकर गए हैं। यहां हम उनके उनके द्वारा अपने जीवन काल में समय-समय पर कहे गए सूत्र वाक्यों का एक संग्रह दे रहे हैं जो हमें जीवन जीने की राह दिखा सकते हैं।

1- जीवन में उतार-चढ़ाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। ECG में भी एक सीधी रेखा का मतलब होता है हम जीवित नहीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें