Get App

IPS Anshika Verma : B.Tech के बाद सेल्फ स्टडी से UPSC क्रैक किया, लेडी सिंघम ने अब बताए एग्जाम क्लियर करने के सीक्रेट

IPS officer Anshika Verma Success Story : यूपीएससी के पहले प्रयास में अंशिका वर्मा असफल हो गई। उसने हार नहीं मानी। दोबारा से पूरी ताकत के साथ पढ़ाई में जुट गई और स्टडी के दम पर देश की सबसे कठिन परीक्षा को पास किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में सभी मुजरिमों को सलाखों की हवा खिलाई है। अंशिका वर्मा इस समय बरेली साउथ की एएसपी हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 05, 2025 पर 5:11 PM
IPS Anshika Verma :  B.Tech के बाद सेल्फ स्टडी से UPSC क्रैक किया, लेडी सिंघम ने अब बताए एग्जाम क्लियर करने के सीक्रेट
उत्तर प्रदेश पुलिस की तेज-तर्रार युवा अफसरों में IPS अंशिका वर्मा की गिनती सबसे पहले होती है।

IPS Anshika Verma Success Story: उत्तर प्रदेश पुलिस की तेज-तर्रार युवा अफसरों में IPS अंशिका वर्मा की गिनती सबसे पहले होती है। बरेली की आईपीएस अंशिका वर्मा के काम की अक्सर चर्चा होती है। अंशिका ने 4 साल के करियर में कई बड़े क्राइम केस सॉल्व किए। वीमेंस इम्पावरमेंट के लिए आगरा और गोरखपुर में अभियान चलाए। यूपी के सबसे बड़े स्टांप घोटाले का खुलासा किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में सभी मुजरिमों को सलाखों की हवा खिलाई है। अंशिका वर्मा इस समय बरेली साउथ की एएसपी हैं। आइए जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी के बारे में

 B.Tech के बाद सेल्फ स्टडी से UPSC क्रैक किया

बता दें कि अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 1996 में हुआ था और वह प्रयागराज, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्होंने 2018 में नोएडा के एक कॉलेज से बी.टेक किया। इसके बाद, उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। अंशिका ने बिना किसी कोचिंग के खुद से पढ़ाई की और कड़ी मेहनत की। पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी जारी रखी।

तेज-तर्रार युवा अफसरों में गिनती

सब समाचार

+ और भी पढ़ें