Get App

Baramulla Encounter: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में जैश-ए-मोहम्मद दो आतंकवादी ढेर

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां के चित्रगाम इलाके और उत्तरी कश्मीर में बारामूला के येदिपुरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था

Translated By: Akhileshअपडेटेड Sep 30, 2022 पर 2:04 PM
Baramulla Encounter: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में जैश-ए-मोहम्मद दो आतंकवादी ढेर
येदिपुरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों (Jammu Kashmir Encounter) के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जम्मू-कश्मीर केबारामूला जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें जैश-ए-मोहम्मद के दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तड़के शोपियां और बारामूला जिलों में सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां के चित्रगाम इलाके और उत्तरी कश्मीर में बारामूला के येदिपुरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने बताया कि बारामूला में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गए।

ये भी पढ़ें- Diwali Bonus: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वास्थ्य कर्मियों और टीचर सहित महाराष्ट्र के इन कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का किया ऐलान

कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) विजय कुमार ने ट्वीट किया क‍ि एक और आतंकवादी मारा गया (कुल दो मारे जा चुके हैं। ये दोनों आतंकवादी जैश से नाता रखते थे। तलाश अभियान अब भी जारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें