Get App

UPSC Jobs: यूपीएससी ने लैटरल एंट्री के जरिए 45 पदों पर निकाली भर्ती, प्राइवेट सेक्टर वाले भी कर सकते हैं अप्लाई

UPSC Jobs: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने लैटरल एंट्री के जरिए 45 पदों पर नियुक्ति के लिए भर्तियां निकाली हैं। ये पद ज्वाइंट सेक्रेटरी और डायरेक्ट लेवल के हैं। इन इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 सितंबर है। सरकार लैटरल एंट्री स्कीम के जरिए आम तौर पर उन पदों पर नियुक्तियां निकालती हैं, जिनके लिए किसी खास क्षेत्र में विशेषज्ञता की जरूरत होती है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 17, 2024 पर 10:32 PM
UPSC Jobs: यूपीएससी ने लैटरल एंट्री के जरिए 45 पदों पर निकाली भर्ती, प्राइवेट सेक्टर वाले भी कर सकते हैं अप्लाई
UPSC Jobs: उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा

UPSC Jobs: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने लैटरल एंट्री के जरिए 45 पदों पर नियुक्ति के लिए भर्तियां निकाली हैं। ये पद ज्वाइंट सेक्रेटरी और डायरेक्ट लेवल के हैं। इन इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 सितंबर है। सरकार लैटरल एंट्री स्कीम के जरिए आम तौर पर उन पदों पर नियुक्तियां निकालती हैं, जिनके लिए किसी खास क्षेत्र में विशेषज्ञता की जरूरत होती है। इस स्कीम के जरिए प्राइवेट सेक्टर या राज्य सरकार/ऑटोनॉमस इंस्टीट्यूशन/पब्लिक सेक्टर यूनिट आदि से अपने क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले लोगों को हायर किया जाता है। लैटरल एंट्री प्रक्रिया के जरिए आने वाली सभी अधिकारी सरकारी व्यवस्था का अभिन्न अंग बन जाते हैं।

योग्यता

ज्वाइंट सेक्रेटरी स्तर के पद के लिए 15 साल के न्यूनतम अनुभव, डायरेक्टर पद के लिए 10 साल के अनुभव और डिप्टी सेक्रेटरी पदों के लिए 7 साल के न्यूनतम अनुभव की मांग की गई है। इस अनुभव के अलावा वे लोग इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जो-

1. किसी भी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारी जो पहले से ही समकक्ष स्तर पर काम कर रहे हैं या प्रासंगिक अनुभव के साथ अपने कैडर में समकक्ष स्तर पर नियुक्ति के लिए पात्र हैं।

2. पब्लिक सेक्टर यूनिट (पीएसयू), ऑटोनॉमस बॉडी, स्टैच्युटरी ऑर्गनाइजेशन, यूनिवर्सिटीज, मान्यता प्राप्त रिसर्च ऑर्गनाइजेशन में समकक्ष स्तर पर काम करने वाले व्यक्ति।

3. प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों, कंसल्टेंसी ऑर्गनाइजेशन, अंतरराष्ट्रीय/मल्टीनेशनल ऑर्गनाइजेशन में समकक्ष स्तर पर काम करने वाले व्यक्ति।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें